फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-3 स्थित एफआरयू-2 की पार्किंग में महिला की डिलीवरी कराने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी सुखवीर को सेवा समाप्त कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत आहूजा ने बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं।

कार्रवाई का कारण बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की चेयरपर्सन और फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा की मंजूरी के बाद की गई। बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब 1:45 बजे एफआरयू-2 में लापरवाही के बीच गांव बड़ौली निवासी बलेश की पार्किंग में टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे और मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इसका वीडियो भी ...