पार्किंग ठेकेदार एवं उसके कर्मचारियों की मनमानी से नाराजगी
कन्नौज, जून 8 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग ठेकेदार एवं उसके कर्मचारियों की मनमानी से यात्रियों, ऑटो व ई-रिक्शा संचालकों तथा आम नागरिकों में नाराजगी है। रविवार को नगर पालिका के सभासद और रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों के बीच मारपीट की शिकायत भी सामने आ चुकी है। इस तरह की आए दिन आ रही शिकायतों से लोगों में पार्किंग ठेकेदार के प्रति गहरा असंतोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों को पत्र भेज कर कहा है कि रेलवे ठेकेदार को कितनी जमीन दी गयी है। रेलवे परिसर में इसको चस्पा किया जाए। पार्किंग ठेकेदार की मनमानी पर व्यापारी नेताओं ने अंकुश लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.