महोबा, मार्च 24 -- महोबा, संवाददाता। नगर पालिका के वाहन पार्किग तहबजारी ठेका की बोली को लेकर सभासदों में गुटबाजी देखने को मिली। बोली को लेकर सभासद आमने सामने आ गए और हंगामा करने लगे। एक सभासद ने दूसरे पर अभद्रता कर गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। सोमवार को नगर पालिका में वाहन पार्किंग ठेका की बोली थी। जिसमें 9 फर्मो के द्वारा बोली में हिस्सा लिया गया। पिछले साल दस लाख में ठेका हुआ था जो इस बार 32 लाख 76 हजार तक पहुंच गया। बोली के दौरान सभासद आमने सामने आ गए। सभासद राजेश कुमार ने साथी सभासद पर आरोप लगाते हुए कहा कि बोली के दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। जिससे उसके आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है। पीडित का आरोप है कि कर्मचारियों की सांठ गांठ से राजस्व को क्षति पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कहा कि अधिशाशी अधिकारी अवधेश कुमार, चेय...