मुरादाबाद, मार्च 17 -- शहर में जाम एक बड़ी समस्या बन गया है। त्योहारों पर तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। हालात यह हैं कि लोग शहर के अंदर शॉपिंग करने से बचने भी लगे हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम द्वारा बुध बाजार से चंद कदमों की दूरी पर दो पार्किंग बनाई हैं। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हालात यह हैं कि बुध बाजार में बीच सड़क वाहनों को पार्क किया जाता है। इससे आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं। मंगलवार को भी एक बार फिर जाम जैसे हालात बने। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की प्रवर्तन टीम लगातार बीच सड़क खड़े होने वालों का चालान भी करती है। क्रेन के जरिए वाहनों को पार्किंग स्थल तक भी भिजवाती है। इसके बाद भी लोग वाहन बीच सड़क डिवाइडर किनारे खड़ा कर रहे हैं। पार्किंग स्थल स्थल खाली पड़े हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.