पार्किंग के विवाद में मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़
देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। राजपुर रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने मारपीट कर एक कार में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू ग्राम (मूल निवासी चमोली) के रहने वाले शुभम पाल ने राजपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च की सुबह करीब चार बजे वह अपने दोस्तों को लेने आईटी पार्क के पास बीएंडबी में गया था। जैसे ही दोस्त कार में बैठे, तभी पार्किंग को लेकर पारस चौहान नामक युवक से उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि पारस चौहान, अक्षित कंडारी, अभिषेक रावत और उनके आठ से दस अन्य साथियों ने अचानक कार पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.