गाज़ियाबाद, मई 31 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी पीड़ित को ही शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। मामले में अदालत के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वैशाली सेक्टर-एक के सार्थक एंक्लेव में रहने वाले अधिवक्ता गगन कुमार सिंघल ने पुलिस को बताया कि एंक्लेव के भूतल पर शिवनारायण शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पार्किंग और जल निकासी वाले स्थान पर गमले लगा रखे हैं। यह भी पढ़ें- बाइक खड़ी करने से मना किया तो दंपति को सड़क पर घसीटकर पीटा जिसे लेकर आए दिन उनका वहां रहने वालों से विवाद होता है। इस मामले में कई बार बैठक हुई और तय हुआ कि प...