पार्किंग की सुविधा शुरू होने तक चालान पर लगे रोक
गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सौरभ सिंह ने शुक्रवार को पांडेयहाता के व्यापारियों के साथ चाय पर चर्चा की। बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने शौचालय और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बूथ नहीं होने की समस्या को उठाया।व्यापारियों ने बताया कि विरासत गलियारा की नई सड़क पर नालों का स्लैब नहीं रखा गया है। जब तक नवनिर्मित बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग में पार्किंग की सुविधा नहीं शुरू होती तबतक चालान नहीं काटा जाए। बैठक में महानगर सह संयोजक प्रवीण सिंह, विजय कुमार पाठक, संजीव कुमार जैन, अब्दुल मेराज, राहुल देववंशी, दुर्गेश गांधी, आर्यन कुमार गुप्ता , मनोज कुमार पटवा, अल्काम, विनोद कुमार चौधरी, अंजनी कुमार, गौरव गुप्ता, जय कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अधूरे प्लेटफार्म पर खड़ी कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.