मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के उत्तरी हिस्से की पार्किंग अबतक व्यवस्थित नहीं हो सकी है। इससे पार्किंग ठेकेदार से लेकर यात्री और उन्हें स्टेशन छोड़ने आने वाले परिजन तक परेशान हैं। पार्किंग आवंटन के करीब एक माह हो गए, फिर भी अबतक प्लेटफार्म से कनेक्टिविटी नहीं मिल सकी है। इस कारण पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों को जंक्शन परिसर में आने के लिए वापस स्टेशन रोड का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इस दौरान उनका स्टेशन रोड के जाम और धूल से सामना होता है। कई बार जाम की वजह से लोगों की ट्रेन तक छूट जाती है। इस कारण लोग गिरते-भागते सामान लेकर ट्रेन तक पहुंचते हैं। इधर, प्लेटफार्म या स्टेशन से सीधा कनेक्टिविटी नहीं मिलने पर लोगों ने पार्किंग की चहारदीवारी को तोड़कर अवैध रास्ता बना लिया है। इसी रास्ते से दीवार फांदकर स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.