चम्पावत, मई 15 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पाटी में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण को शासन की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। यहां 0.18 हेक्टेयर वन भूमि में पार्किंग का निर्माण किया जाना है। चम्पावत वन प्रभाग के अंतर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग के पक्ष में यह स्वीकृति मिलने के बाद अब पाटी क्षेत्र में आधुनिक मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...