पार्किंग का अड्डा बना मुंडावीर मंदिर पार्क, अवैध वसूली का आरोप
लखनऊ, जून 10 -- पकरी आलमबाग क्षेत्र के मुंडा वीर मंदिर पार्क को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि पुलिस और नगर निगम की उदासीनता के चलते इलाके का इकलौता सार्वजनिक पार्क अब पार्किंग स्थल में तब्दील हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ दबंग किस्म के लोग पार्क में वाहन खड़े कराने के नाम पर प्रत्येक वाहन से 500 रुपये प्रतिमाह वसूल रहे हैं और इस अवैध कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस पार्क का उपयोग बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के टहलने व मनोरंजन के लिए होना चाहिए था, वह अब चार पहिया वाहनों से भरा रहता है। इससे पार्क की मूल उपयोगिता पूरी तरह समाप्त हो गई है और क्षेत्रवासियों को खुले स्थान की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
हर वाहन से 500 रुपये की वसूली का आरोप निवासियों का आरोप है कि पार्क नगर निगम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.