देवघर, मार्च 22 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के पारोडाल गांव में पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े मामले में आरोपियों को गिरफ्तार के लिए छापेमारी की, लेकिन छापेमारी की भनक आरोपियों को लग जाने के कारण पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पारोडाल गांव में कुछ लोग साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की। इस दौरान कई घरों और संभावित ठिकानों की जांच की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि छापेमारी के पहले ही संदिग्धों को पुलिस आने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.