पारे में छह दिन तक और उछाल संभव, दिन-रात सताएगी गर्मी
फतेहपुर, मई 16 -- फतेहपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते दिनों आंधी और बूंदाबांदी के बाद शनिवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर स्थिर रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच से छह दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी तथा गर्मी-उमस बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, डायरिया, अस्थमा और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते तीन दिनों से कभी तेज धूप तो कभी आंधी-बारिश का दौर जारी है। दो दिन पूर्व आए आंधी-तूफान में करीब 11 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। हालांकि, आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। इसके बाद आसमान साफ हो गया। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.