हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में भीषण गर्मी का असर सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान रविवार के मुकाबले करीब ढाई डिग्री कम रहा, जब पारा 43.5 डिग्री के पार पहुंच गया था। तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। दिन चढ़ते ही तेज धूप और लू जैसे हालात बन गए, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग जरूरी कार्य सुबह और शाम के समय ही निपटाने को मजबूर दिखे। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के सौदागरों से ढाई लाख में युवती को खरीद लाया दिव्यांग गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य के...