पारेषण लाइन के टॉवर पर चढ़ा सिरफिरा, छह घंटे
जौनपुर, जून 27 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे एक सिरफिरा बलिया-वाराणसी से होते हुए उन्नाव जाने वाली पारेषण लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर वह करीब छह घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। कोई उसकी निश्चित मांग नहीं है। ऐसे में प्रशासन के भी हाथ पांव फूलते नजर जाए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद करीब 12 बजे टावर से नीचे उतरा। मड़ियाहूं क्षेत्र का रहने वाला युवक सिरफिरा बताया जाता है। 29 मई को वह मड़ियाहूं में पारेषण लाइन के टॉवर पर चढ़ गया था। करीब ढाई घंटे के बाद वह उतरा था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह घुमते हुए रेहटी पहुंच गया। वहां एक पारेषण लाइन के टॉवर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा। युवक टावर के एकदम ऊपरी हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.