पारू विधायक ने सदन में बालिका विद्यालय की स्थापना की मांग उठाई
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक शंकर प्रसाद ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में पारू उत्तरी पंचायत स्थित पारू-मझौलिया क्षेत्र में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की मांग उठाई। विधायक ने बताया कि पंचायत स्थित मॉडन स्कूल पर वर्तमान में शैक्षणिक भार अधिक है। पारू-मझौलिया क्षेत्र में कुल बाल आबादी में 70% से अधिक बालिकाएं हैं। इसके बावजूद वहां कोई भी स्वतंत्र बालिका उच्च विद्यालय नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बरियारपुर बुनियादी विद्यालय के भवन निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.