मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू विधायक शंकर प्रसाद के निजी चालक सूरज कुमार (35) की बुधवार की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव को उसके दरवाजे पर फेंक दिया गया। शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान थे। मृतक लालूछपरा पंचायत के विशुनपुर गोपालपुर निवासी रामस्वरूप साह का पुत्र था। सूचना मिलते ही थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर जांच कराई गई। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने सूरज का मोबाइल जब्त कर उससे सुराग ढूंढ रही है। सूरज की पत्नी सरैया थाने के मनिकपुर गांव अपने मायके गई थी। सूरज गांव से खस्सी का मांस लेकर ससुराल गया, उसके बाद फिर वह गांव लौट आया था। उसकी बहन रानी ने पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.