पारू में 700 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के पारू में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए पांच मौजों में करीब 700 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जानी है। इसके लिए शनिवार से रैयतों से दावा-आपत्ति लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने दावा-आपत्ति के लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी किया था। संबंधित गांवों में मुनादी कराने के साथ किसानों को नोटिस देकर भी इसकी सूचना दी गई थी।
दावा-आपत्ति प्रक्रिया रैयतों से शनिवार, सोमवार और बुधवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय में दावा-आपत्ति ली जाएगी। जमीन के रकबे, जमाबंदी, स्वामित्व, बंटवारे या राजस्व रिकॉर्ड में किसी तरह की त्रुटि होने पर रैयत आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जमीन के अंतिम म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.