पारू में भूमि विवाद में दो गुटों में मारपीट और पत्थरबाजी
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने क्षेत्र के भिखनपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। इससे गांव में भय व्याप्त है। उधर, एक पक्ष की ओर से दी गई सूचना पर पहुंची पारू पुलिस से कुछ लोग उलझ पड़े। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में पीआर बॉन्ड पर सभी को छोड़ दिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि भूमि को लेकर दो गुटों में झड़प हुआ। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी हो कि गांव के सरोज कुमार और सुनील कुमार के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प हो गई। यह भी पढ़ें- पारू में भूमि विवाद में दो गुटों में मारपीट और पत्थरबाजी इससे पहले रविवार को भी झगड़ा हुआ था। मंगलवार को फिर से झगड़ा शुरू हुआ तो पुलिस को सूचना मिली। यह भी पढ़ें- जमीन की रंजिश में हुई मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.