मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू कसवा टोला में रविवार को प्रखंडस्तरीय छात्र, शिक्षक, अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पारू दक्षिणी पंचायत की मुखिया शकीला खातून ने मैट्रिक में सफल बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया। मनरेगा के निदेशक सरोज कुमार ने कहा कि बेटे शिक्षित होकर मुकाम हासिल करते तो एक परिवार का नाम रोशन होता है, जब बेटियां पढ़कर मुकाम पर पहुंचती हैं तो दो खानदान का नाम रोशन करतीं हैं। वरीय अधिवक्ता मो. दाउद ने बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी कुंदन ठाकुर, थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला, हेडमास्टर कमलेंद्र शर्मा, लखींद्र सहनी, अधिवक्ता अजय कुमार यादव, राम एकबाल कुशवाहा, नौशाद आलम आदि थे। उधर, मैट्रिक में पांचवां स्थान लाने वाली ठेंगपुर ...