पारू में फाइनेंसकर्मी से 87 हजार की छिनतई
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के आनंदपुर खरौनी गांव में बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से 87 हजार नकद और मोबाइल छीन लिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर फाइनेंसकर्मी राजू कुमार ने 13 जून को थाना में आवेदन दिया है। बताया कि देवरिया स्थित फाइनेंस कंपनी की शाखा में फील्ड स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। चार जून को समूह से किस्त की राशि वसूल कर ब्रांच लौट रहा था। चतुरपट्टी रोड पर आंनदपुर खरौनी गांव के पास बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में 87 हजार सात सौ नकद और एक मोबाइल था। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पारू में फाइनेंसकर्मी से 87 हजार की छिनतई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.