मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंडालिया से पुलिस ने मंगलवार देर रात राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसका पिस्टल लहराते एक वीडियो वायरल हुआ था। युवक के बिछावन के नीचे से दो गोली और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिसिया पूछताछ में राजू ने बताया कि खुटाही निवासी सुरेश साह के पुत्र रितिक कुमार की पिस्टल लेकर वीडियो बनाया था। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पांच दिन पहले राजू का हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। मंगलवार रात राजू अपने घर पर था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर दर्ज कर राजू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिस्टल की बरामदगी और रितिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में सब इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश रंजन और अन्य पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.