पारू में दरवाजे पर चढ़कर की मारपीट
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- पारू। बैजलपुर निवासी धनंजय कुमार से 29 मई को दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को गुरुवार को केस दर्ज कराया है। इसमें ग्रामीण उमेश राय, सचिन कुमार, मुकेश कुमार, रेखा देवी, रानी देवी, जयमंगल राय और पांच अज्ञात को आरोपित किया है। बताया कि सभी आरोपित लाठी-डंडे से लैस होकर दरवाजे पर आ धमके। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज, छेड़खानी व लगाए गए वृक्ष को काटने का मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.