मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- पारू। रामपुरकेशो मलाही पंचायत के बसंतपुर गांव में गुरुवार दोपहर शॉट-सर्किट से लगी आग में आठ घर जलकर राख हो गए। वहीं, तीन मवेशी झुलस गए। तीन थानों से पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि शंभू राय के घर में लगी आग ने मुंशी राय, भोला राय, रमेश राय, दिनेश राय, सुबोध राय, वीरेंद्र राय और मिथिलेश कुमार के घर को चपेट में ले लिया। पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, बच्चन पासवान ने झुलसे मवेशियों का इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...