पारू पुलिस पर शराब तस्करों का हमला, आठ घायल
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में सोमवार की देर रात शराब धंधेबाज अजय राय व उसके पक्ष के लोगों ने छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। महिलाओं को आगे कर शराब धंधेबाज ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और रोड़े बरसाए। इसमें पारू थाने की महिला दारोगा समेत आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमले का इनामी गिरफ्तारघायल पुलिस कर्मियों का इलाज पारू पीएचसी में घायल पुलिस कर्मियों का इलाज कराया गया। छापेमारी के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित शराब धंधेबाज अजय राय छत से कूदकर भागा। इसमें उसकी जांघ की हड्डी टूटने की आशंका है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिला समेत पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.