मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पारू थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपित सोनू पासवान के साथ पारू थाने में तैनात चौकीदार बिंदेश्वरी पासवान को नामजद आरोपित बनाया है। इसको लेकर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित चौकीदार और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित सोनू उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पूरे षड्यंत्र में चौकीदार बिंदेश्वरी की मुख्य भूमिका रही है। उसने आरोपी को भगाने में पूरा सहयोग दिया है। इसके अलावा सोनू के परिजनों पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। महिला थानेदार अमिता सिंह ने बताया कि साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।...