मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू सीएचसी में बुधवार को दो घंटे तक सर्वर ठप रहा। इस कारण कई मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट गए। हरिहरपुर निवासी विंदेश्वर राय, कपिलदेव राय, मझौलिया निवासी मो. नजबुल, मो. शाहबुद्दीन, कोइरिया निजामत निवासी सुकेसरी देवी, कमलपुरा निवासी अहमद हुसैन समेत कई मरीजों ने बताया कि दो घंटे तक रजिस्ट्रेशन काउंटर पर इंतजार करने बाद करीब एक बजे लिंक आया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि सर्वर डाउन रहने के कारण मरीजों का पुर्जा नहीं कटा। हालांकि, गंभीर मरीजों का ऑफलाइन पुर्जा काटकर इलाज किया गया। उल्लेखनीय है कि पीएचसी में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। सर्वर ठप रहने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...