मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर। पारू अंचल में एक कथित भूमि घोटाले मामले में सीओ के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी पुलिस उपाधीक्षक (परिवाद) ने डीएम को पत्र लिखा है। मामले को लेकर हीरापुर निवासी हरेंद्र कुमार यादव ने परिवाद दर्ज कराया था। परिवाद में सीओ द्वारा रिश्वत लेकर अंचल खतियान में छेड़छाड़ की शिकायत की थी। निगरानी मुख्यालय ने जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- तिरहुत के संयुक्त निबंधक होंगे संचालन पदाधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...