मुजफ्फरपुर, मई 10 -- पारू। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर 350 लीटर देसी शराब बरामद की है। सब इंस्पेक्टर पुलकित कुमार ने बताया कि कर्मवारी और बैजलपुर गांव में तस्करों ने शराब को झाड़ी में छुपाकर रखी थी। मामले में तस्करों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...