मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की कटारू पंचायत के जगरनाथपुर नगवां गांव से 17 दिन से लापता रविरंजन पासवान (38) का कोई अता-पता नहीं चला है। इस कारण परिजन चिंतित हैं। कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि युवक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि रविरंजन 11 नवंबर को हाट पर मछली खरीदने गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद है। युवक की मां माया देवी ने 12 नवंबर को पुत्र की गुमशुदगी का थाना में मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.