पारू : स्कूल में पांचवीं की छात्रा हुई बेहोश
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। वहदीनपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय चतुरपट्टी बीएमसी (उर्दू) में शनिवार को गर्मी से एक पांचवीं की छात्रा बेहोश गई। आनन-फानन में दिनेश पंडित की नौ वर्षीया पुत्री शालू कुमारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि छात्रा क्लास रूम में बैठी थी। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी दौरान छात्रा बेहोश हो गई। डॉ. एचएन भारती ने बताया कि छात्रा का ऑक्सीजन लेवल गिर गया था। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पारू : स्कूल में पांचवीं की छात्रा हुई बेहोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.