मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। केशोपुर बभन गांव से गुजरने वाली बाया नदी में मंगलवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान गांव के ही जयप्रकाश सिंह की पत्नी लालमुनी देवी (70) के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र अमरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मां 20 दिसंबर की देर रात्रि शौच के लिए घर से बाहर निकली। वह घर आने में शायद रास्ता भटक गई और घर से सौ मीटर की दूरी से गुजरने वाली बाया नदी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई है। उधर, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार राम ने बताया कि जिस रात से लालमुनी देवी लापता हुईं उसी रात से परिजन खोजबीन कर रहे थे। थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.