मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- पारू। बाढ़ प्रभावित इलाके का शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी ने दौरा किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता है। जरूरतमंद तक राहत पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर पार्टी नेता लखींद्र सहनी, भवानी पटेल, गुड्डू कुमार, अजय कुशवाहा, जयमल डुमरी के मुखिया प्रतिनिधि नियाजुद्दीन उर्फ छोटे मुखिया मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चिंताजनक : अंधेरे में नई सुबह की उम्मीद लिए रात गुजार रहे बाढ़ पीड़ित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...