मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू थाने क्षेत्र के एक गांव से छात्रा को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है। घटना 12 मार्च की है। छात्रा के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर साइकिल से पड़ोसी प्रखंड के एक गांव के कॉलेज जा रही थी। तभी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसे रोककर साइकिल छीन फेंक दिया और बोलेरो में जबरन बैठाकर भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...