पारूल को मिला नियुक्ति पत्र
गढ़वा, अप्रैल 22 -- मेराल। झारखंड सरकार की ओर से मंगलवार को बाल विकास पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों के बीच समान समारोह आयोजित कर वितरण किया गया। कार्यक्रम में करकोमा गांव निवासी पारुल तिवारी को भी महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री के हाथों मिला। वह करकोमा निवाासी मणिशंकर तिवारी के पत्नी हैं। पारूल को नियुक्ति पत्र मिलने पर गांव में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों ने उसे शुभकामनाएं दी है। जानकारी के अनुसार महिला पर्यवेक्षिका पद के लिये कुल 313 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। उनमें 237 महिला पर्यवेक्षिका को नियुक्ति पत्र दिया गया है। यह भी पढ़ें- सोनम का मेहनत रंग लाया ,मुख्यमंत्री के हाथों मिला नियुक्ति पत्र अन्य महिला अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बाद में दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.