मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी राजेश्वर महतो की 45 वर्षीय पत्नी अनिता देवी की मौत सोमवार की रात घर पर ही हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पंचायत के मुखिया रवि कुमार ने बताया कि अनिता देवी एक फरवरी की शाम जाफरपुर बाजार से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिसे अनिता जख्मी हो गई थी। उधर, बाइक सवार बाइक लेकर भाग गया था। मुखिया ने बताया कि जख्मी के परिजन इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वह सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए अपने घर लाया, जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...