कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र-छात्राओं को सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत मंझनपुर कोतवाली का भ्रमण कराया गया। इस दौरान कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराने, निस्तारण प्रक्रिया तथा पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से देखा। छात्रा पारुल जायसवाल एक दिन की थाना प्रभारी बनाई गई। भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और मिशन शक्ति टीम प्रभारी एसआई राखी विश्वकर्मा ने साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने थाने के विभिन्न विभागों का जायजा लेते हुए वास्तविक कार्यप्रणाली को समझा। एलएलबी की छात्रा पारुल जायसवाल को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। पारुल ने जनशिकायतें सुनीं और पीड़ितों को उचित कार्यवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.