पारुल चौधरी ने फिर रचा इतिहास, पांच हजार मीटर में तोड़ा अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड
मेरठ, जून 15 -- भारतीय एथलेटिक्स की स्टार धाविका और मेरठ की ओलंपियन पारुल चौधरी ने फ्रांस के नीस शहर में मीटिंग निकाइया-2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। पारुल ने 15 मिनट 04.26 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक हासिल किया और भारतीय एथलेटिक्स में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 31 वर्षीय पारुल पूरी दौड़ के दौरान शीर्ष स्थान की दावेदार बनी रहीं। इथियोपिया की बेरेका सेनिया मोहम्मद ने 15 मिनट 03.85 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक और मीट रिकॉर्ड अपने नाम किया। जबकि फ्रांस की एलेसिया जार्बो 15 मिनट 16.83 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।पारुल यह भी पढ़ें- खेल : अपना रिकॉर्ड बेहतर कर पारुल चौधरी दूसरे स्थान पर ने इससे पहले वर्ष 2023 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.