नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने विमेंस एशिया कप 2026 में उस समय गदर काटा, जब उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाफ एक-एक करके 7 विकेट चटकाए। इस 7 विकेट हॉल में एक हैट्रिक भी शामिल है। वह श्रीलंका की विमेंस टीम की ओर से 5 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली बॉलर बनीं हैं, साथ ही वह विमेंस टी20 क्रिकेट में भी हैट्रिक चटकाने वाली श्रीलंका की पहली बॉलर हैं। हालांकि 7 विकेट लेकर भी अटापट्टू विमेंस टी20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाईं। बता दें, यह रिकॉर्ड एक पारी में 9 विकेट लेने का है। यह भी पढ़ें- श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में नंबर-1, चमारी अटापट्टू ने हैट्रिक समेत लिए 7 विकेटविमेंस टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विमेंस टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा...