पारिश्रमिक भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर जेपी विवि में धरना 13 को
छपरा, मई 8 -- छपरा, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय से संबद्ध सारण जिले के सभी डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 13 मई को विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। संघ के संयोजक रघुनाथ प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार तिवारी, श्री राम प्रसाद तथा पहलाद सिंह ने बताया कि वर्षों से लंबित पारिश्रमिक भुगतान सहित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की गई लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है जिससे उनमें गहरा असंतोष है। -
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.