पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। छत्रपति शिवाजी कॉलोनी बरहा निवासी मुनेंद्र कुमार मिश्रा राहुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री को शिकातयी पत्र भेज कर डीएम से पूर्व में हुए सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराए गए विवाहोपरांत पुरोहितों के कार्य का 7.30 लाख पारिश्रमिक न दिए जाने का आरोप लगाते हुए धरना देने का प्रयास किया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी की जाएगी। सत्यापन कर लाभ दिलाने की मांगपीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लाक में खमरिया पुल निवासी दो युवतियों ने भी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से शिकायत की। इसमें कहा कि आवेदन के बाद जांच नहीं की गई हैं। जांच कराते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.