पारिवारिक सूची बनाने के नाम पर 200 लेने का आरोप
कोडरमा, जून 8 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां अंचल कार्यालय में पारिवारिक सूची निर्गत करने के नाम पर एक पीड़ित परिवार से 200 रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव ने अंचल कार्यालय पहुंचकर संबंधित कर्मी को फटकार लगाई, जिसके बाद राशि वापस कर दी गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व वज्रपात की घटना में पत्नी और बेटे को खो चुके एक व्यक्ति ने पारिवारिक सूची बनवाने के लिए सतगावां अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। यह भी पढ़ें- फाइल एक आरोप है कि कार्य कराने के बदले प्रधान सहायक बालदेव पंडित ने उससे 200 ले लिए। पीड़ित का कहना है कि राशि देने के बावजूद उसका काम नहीं हुआ, जिसके बाद उसने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.