पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने लखनपुर पहुंचे सीएम
मुंगेर, जून 19 -- तारापुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार की संध्या अपने पैतृक गांव लखनपुर पहुंचे, जहां वे एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से तारापुर स्थित कृषि भवन परिसर के समीप बनाए गए हेलिपैड पर उतरा। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव लखनपुर स्थित आवास पहुंचे। आवास पर उन्होंने अपने पिता शकुनी चौधरी से आशीर्वाद लिया तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने आवास से शादी समारोह स्थल तक पैदल पहुंचे। मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे समारोह स्थल पहुंचे और लगभग 10 मिनट तक वहां रहे। यह भी पढ़ें- हेलीकॉप्टर से उतरते ही प्रशासनिक पदाधिकारी व एनडीए नेताओं ने सीएम का किया स्वाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.