औरैया, फरवरी 13 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम नुनारी में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहित चतुर्वेदी के रूप में हुई है। पिता रामस्वरूप उर्फ सुरेश चंद्र ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे मोहित अपने कमरे में सोने के लिए गया था। देर रात तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को आशंका हुई। जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह प्लास्टिक की केबल से बने फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.