उरई, जुलाई 5 -- माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर में रविवार सुबह 45 वर्षीय सफाईकर्मी ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह के पीछे भाई से हुआ विवाद बताया गया है। गांव कासिमपुर निवासी रामप्रकाश बाल्मीकि गोहन नगर पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह एक ही मकान में अपने छोटे भाई मिंटूराम के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता रहता था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रविवार को सुबह रामप्रकाश ने घर के अंदर छत की बीम में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने कमरे में उसे फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर...