फरीदाबाद, मार्च 6 -- बल्लभगढ़। गांव छांयसा में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद द्वारा अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गांव छायंसा निवासी गुलाब सिंह की बेटी की शादी करीब पांच वर्ष पहले कम्मू के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि कम्मू अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को जब गुलाब सिंह को उसकी बेटी ने फोन कर बुलाया तो वह उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर कम्मू और गुलाब सिंह के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर कम्मू ने कुल्हाड़ी से गुलाब सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजनों ने घायल गुलाब सिंह को तुरंत पास...