पारिवारिक विवाद में रेलवे कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बिहारशरीफ, मई 20 -- लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर-रेहटपर मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर-रेहटपर मोहल्ले में मंगलवार की रात रेलवे कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतक बेन थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव निवासी परशुराम प्रसाद के पुत्र राघवेन्द्र कुमार थे। फिलहाल वे रेहटपर मोहल्ले में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। परिजनों ने बताया कि वे आरा में रेलवे में तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की शाम ड्यूटी से घर लौटे थे। किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हुई। इसके बाद कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से नहीं निकले तो परिजनों को शक हुआ। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो फंदे से लटक रहे थे। उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल लाया गया। त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.