पारिवारिक विवाद में युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा
गोरखपुर, जून 23 -- जंगल कौड़िया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया बाजार टोला केवटनवा में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राकेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 जून की शाम करीब छह बजे उसके पिता वसंत गुप्ता, भाई गणेश गुप्ता तथा गांव के राजन साहनी और किशन साहनी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चिलुआताल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में पांच घायल, चार पर हुआ मुकदमा यह भी पढ़ें- जेवर चोरी का आरोप लगाकर परिवार की पिटाई यह भी पढ़ें- दो भाइयों से मारपीट, चार लोगों पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.