चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव के मुंडा टोला में रविवार देर शाम एक युवक द्वारा पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक दवा पी लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे ईलाज के लिए मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मुंडा टोली के बामिया सुरीन (32) ने पारिरवारिक विवाद के कारण घर में रखे कीटनाशक पी लिया। इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत उसे ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले में आगे की कर्रावाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...