देवघर, जनवरी 26 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी विकास नगर मुहल्ला में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर रांची के हवाई रोड निवासी काजल सिंह ने जसीडीह थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए जसीडीह आई थी। श्राद्ध कर्म संपन्न होने के बाद वह अपनी दिवंगत बेटी के लगभग ढाई साल के पुत्र को कुछ दिनों के लिए अपने साथ ले जाना चाह रही थी। इसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दामाद अंकित राज, समधन अंजू देवी तथा बेटी की ननद अन्नु कुमारी ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने उनके कान से सोने की कानबाली भी छीन ली। घटना के बाद पीड़िता ...