रुद्रपुर, मार्च 22 -- सितारगंज। पारिवारिक विवाद में दंपति से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। मुरली प्रसाद निवासी ग्राम तुर्कातिसौर ने कहा कि उनके परिवार में भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें कई बार पंचायत भी हुई। शनिवार शाम उसकी पत्नी उर्मिला देवी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी उसके नजदीकी पारिवारिक रिश्तेदार अपने साथियों के साथ लाठी, डंडा और कापा से उसकी पत्नी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह घर पहुंचा तो अपनी पत्नी का ईलाज के लिए अस्पताल जाने लगा। वहीं तुर्कातिसौर पुलिया के पास उसके और पत्नी के साथ मारपीट की गई। मुरली प्रसाद ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...